
कोन सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र में कोन-बिंढमगंज मार्ग पर वन रेंजर कार्यालय के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में स्थानीय एक महिला के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि बाइक सवार करइल निवासी को भी चोट लगने की सूचना है।
दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं वाहन की व्यवस्था की और डायल-112 पुलिस की मौजूदगी में दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा।
स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी तत्काल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।



