
हरनाकछार कंपोजिट विद्यालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य जारी
नाम जोड़ने और संशोधन के लिए जुटे बीएलओबूथ संख्या 354, 355 और 356 पर बीएलओ ने संभाली जिम्मेदारी,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी मिल रहा सहयोग
जितेन्द्र प्रसाद ब्यूरो चीफ सोनभद्र भारत दृष्टि लाइव न्यूज़
विंढमगंज/सोनभद्र। आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं संशोधन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 22 नवंबर 2026, दिन रविवार को हरनाकछार स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में विशेष रूप से मतदाता सूची से संबंधित कार्य संपन्न कराया जा रहा है।विद्यालय परिसर में बूथ संख्या 354 पर बीएलओ महेंद्र प्रसाद, बूथ संख्या 355 पर संजय कुमार यादव तथा बूथ संख्या 356 पर बीएलओ सुधा यादव द्वारा निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, पहले से दर्ज नामों में आवश्यक संशोधन करने तथा नियमानुसार अपमार्जन (नाम हटाने) से संबंधित कार्य किया जा रहा है।इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा भी बीएलओ को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। निर्वाचन से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में मतदाताओं के नाम, विवरण और सूची से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।बीएलओ द्वारा पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और दर्ज विवरण में त्रुटियों को सुधारने के लिए आवश्यक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया जा रहा है।निर्वाचन विभाग की इस पहल का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि आगामी निर्वाचन में कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।



