
छंदखिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति रवि प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्राथमिकी के अनुसार, फूल कुमारी देवी की पुत्री नेहांसी कुमारी की शादी अप्रैल 2026 ।
गढ़वा नगर ऊटारी/ स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारोलिया निवासी रामदेव प्रसाद के पुत्र रवि प्रसाद के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में पांच लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल, सोने की चेन और अंगूठी की मांग को लेकर विवाहिता को कथित रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
मृतका की मां का आरोप है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका परिवार दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थ था। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
आवेदन में 14 सितंबर की शाम करीब पांच बजे मारपीट करने और इसके बाद विवाहिता को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
छह लोगों पर प्राथमिकी
पुलिस ने आवेदन के आधार पर पति रवि प्रसाद, ससुर रामदेव प्रसाद, भैंसुर रामाशीष साव, जेठानी सरोज देवी तथा देवर सत्येंद्र प्रसाद और मनीष कुमार को नामजद आरोपी बनाया है।
मामले में नगर ऊंटारी थाना कांड संख्या 187/26 दर्ज कर बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में जांच की जा रही है।
पति जेल भेजा गया, अन्य आरोपियों की जांच
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका और संलिप्तता की जांच की जा रही है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नोट: खबर में आरोपों को पुलिस प्राथमिकी/मृतका की मां के आवेदन के आधार पर बताया गया है; इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।



