
विंढमगंज में रामलीला का भव्य शुभारंभ, अतिथियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

परंपरा को आगे बढ़ाने का मुख्य अतिथि ने किया आह्वान, भगवान लक्ष्मी-नारायण की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय क्षेत्र में श्रीराम जानकी मंदिर रामलीला रावण दहन दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले आयोजित रामलीला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री श्री 108 श्री मनमोहन दास ब्रह्मचारी बाबा, विंढमगंज थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा तथा चोपन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामसकल जायसवाल ने अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह के पश्चात अतिथियों ने भगवान लक्ष्मी-नारायण के दरबार में धूप-दीप प्रज्वलित कर विधिवत आरती की। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। धार्मिक वातावरण के बीच रामलीला के शुभारंभ से स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनमोहन दास ब्रह्मचारी बाबा ने रामलीला के आयोजन को भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। उन्होंने इस धार्मिक परंपरा को निरंतर जारी रखने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन राम मंदिर के पुजारी वेद मोहन दास के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता, व्यवस्थापक सुमन गुप्ता, राजकमल गुप्ता, अमित केशरी, सत्यम जायसवाल, राकेश केशरी, नंदलाल केशरी, वीरेंद्र गुप्ता एवं एडवोकेट आशीष जायसवाल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
जय श्रीराम!
रिपोर्ट: जितेन्द्र प्रसाद | भारत दृष्टि लाइव न्यूज़, विंढमगंज, सोनभद्र।



