Homeबड़ी खबरेताजा खबरनालियों पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम सख्त, नगर की गलियों को अतिक्रमण...

नालियों पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम सख्त, नगर की गलियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश।

नालियों पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम सख्त, नगर की गलियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश।


दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड संख्या 1 एवं 8 में आईसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान नवागत प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम सदर आकांक्षा गौतम ने निर्माणाधीन नाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालियों पर बने चबूतरों और भवनों से संबंधित अतिक्रमण को लेकर उन्होंने भवन स्वामियों को जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संतोष कुमार जायसवाल एडवोकेट, नागेश्वरी प्रसाद गुप्ता, जगत नारायण चौरसिया, संजय जायसवाल, विष्णु गोस्वामी सहित अन्य लोगों से नाली की भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने को कहा गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने नक्शे के अनुरूप बनी नगर की कई गलियों में समय के साथ चबूतरे और अन्य निर्माण होने से रास्ते लगातार संकरे होते जा रहे हैं। वार्ड 3, 8, 9 और 11 की कई गलियों में पैदल आवागमन तक प्रभावित होने की शिकायत सामने आ रही है।
स्वर्गीय डॉ. दिलीप जायसवाल के घर से स्वर्गीय रघुवीर शर्मा के घर तक का मार्ग, पुरानी कांदीहौद मार्ग, डॉ. संजय गुप्ता गली, डॉ. विनय गुप्ता गली तथा उमेश अग्रहरि एडवोकेट के आसपास की गलियों में भी अतिक्रमण का मुद्दा स्थानीय लोगों द्वारा उठाया गया है।
बुधवार को निरीक्षण के दौरान स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी तथा सभासद निरंजन गुप्ता, प्रतिनिधि अंकाभारती, आनंद अग्रहरि, राकेश आजाद, सोनू खान और धीरज जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular