Homeबड़ी खबरेताजा खबरट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिवार में...

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र में रवाई सिंह घाट के आसपास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान रमेश (30 वर्ष) पुत्र जवाहिर, निवासी ग्राम बलियरी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रमेश प्रतिदिन हिंडाल्को कंपनी में काम करने के लिए बाइक से जाता था। मंगलवार को भी वह अपने काम पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रवाई सिंह घाट के आसपास ट्रेलर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि मृतक रमेश के तीन संतान हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular