Homeबड़ी खबरेताजा खबर112 वर्ष की आयु में जउतरी देवी का निधन, हरनाकछार में शोक...

112 वर्ष की आयु में जउतरी देवी का निधन, हरनाकछार में शोक की लहर।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.4363887, 0.611823);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;

112 वर्ष की आयु में जउतरी देवी का निधन, हरनाकछार में शोक की लहर।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.4363887, 0.611823);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;


विंढमगंज सोनभद्र/ स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार निवासी एवं सलैयाडिह लैम्पस के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गुप्ता की माता श्रीमती जउतरी देवी का मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। उन्होंने 112 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, जउतरी देवी ने अपने जीवन का लंबा सफर पूरा करते हुए परिवार की कई पीढ़ियों को अपने सामने देखा। उनके निधन से परिवार ने अपनी बुजुर्ग और मार्गदर्शक सदस्य को खो दिया है। पुत्र अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी माता ने 112 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद भगवान की शरण ली। उन्होंने कहा कि माता ने पूरे परिवार को जीवनभर सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद दिया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.7199996, 0.51880187);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;


जउतरी देवी के निधन की सूचना पर हरनाकछार के बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके पैतृक आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार में भी सहभागिता करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ग्रामीणों का कहना है कि 100 वर्ष से अधिक आयु तक जीवन जीने वाले बुजुर्ग आज के समय में बहुत कम देखने को मिलते हैं। जउतरी देवी ने 112 वर्ष का जीवन पूरा कर अपने पीछे परिवार और समाज के लिए कई स्मृतियां छोड़ी हैं।
अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.38842592, 0.6070833);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;


रिपोर्ट: जितेन्द्र प्रसाद, हरनाकछार, सोनभद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular