Homeबड़ी खबरेताजा खबरखबर का असर: NH-39 के गड्ढे पर चला मरम्मत का काम, विभाग...

खबर का असर: NH-39 के गड्ढे पर चला मरम्मत का काम, विभाग ने लिया संज्ञान।

खबर का असर: NH-39 के गड्ढे पर चला मरम्मत का काम, विभाग ने लिया संज्ञान।


विंढमगंज, सोनभद्र। विंढमगंज मुख्य बाजार में मां काली मंदिर के पास NH-39 पर बने बड़े गड्ढे को लेकर उठाई गई जनसमस्या का असर आखिरकार दिखाई देने लगा। लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी।
समस्या को प्रमुखता से सामने लाए जाने के बाद 29 सितंबर 2026 को संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। मौके पर गड्ढे को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।
मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में राहत की उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई थी।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मरम्मत कार्य को मजबूत और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए, ताकि कुछ ही दिनों में सड़क दोबारा क्षतिग्रस्त न हो। लोगों ने समस्या को गंभीरता से लेकर कार्रवाई शुरू कराने के लिए संबंधित विभाग के प्रति संतोष जताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular