Homeबड़ी खबरेताजा खबरतेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवक की मौत; साथी...

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवक की मौत; साथी गंभीर।

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, युवक की मौत; साथी गंभीर
म्योरपुर, सोनभद्र।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में गुरुवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार किशन बिहारी (26) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अमृतलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार आरंगपानी गांव के करोंदानार टोला निवासी किशन बिहारी अपने साथी अमृतलाल के साथ बाइक से करहिया गांव जा रहे थे। किरबिल गांव में पानी की टंकी के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस दोनों घायलों को म्योरपुर सीएचसी लेकर पहुंची। चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने जांच के बाद किशन बिहारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमृतलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना पर उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया गया कि दोनों युवक बीजपुर एनटीपीसी में मजदूरी करते थे। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
सड़क सुरक्षा संदेश
तेज रफ्तार और लापरवाही कुछ सेकंड में जिंदगी बदल सकती है। बाइक चलाते समय गति नियंत्रित रखें, हेलमेट जरूर पहनें और सड़क पर सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular