Homeबड़ी खबरेताजा खबरगुरुजी की विदाई पर छलक पड़े बच्चों के आंसू, गेट पर खड़े...

गुरुजी की विदाई पर छलक पड़े बच्चों के आंसू, गेट पर खड़े होकर बच्चों ने कहा—सर मत जाइए।

गुरुजी की विदाई पर छलक पड़े बच्चों के आंसू, गेट पर खड़े होकर बच्चों ने कहा—सर मत जाइए।


विंढमगंज, सोनभद्र।
एक शिक्षक की अहमियत किताबों से नहीं, बल्कि अपने शिष्यों की आंखों से समझी जा सकती है। दुद्धी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय विंढमगंज में शिक्षक राजकमल यादव के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह का दृश्य बेहद भावुक रहा। अपने प्रिय शिक्षक के दूसरे विद्यालय में स्थानांतरण की खबर सुनकर बच्चे भावुक हो उठे और कई बच्चों की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विदाई के दौरान बच्चों ने विद्यालय के गेट को पकड़कर अपने शिक्षक को रोकने की कोशिश की। बच्चे बार-बार कहते नजर आए—“सर, मत जाइए, हमें छोड़कर मत जाइए। आप बहुत अच्छा पढ़ाते हैं।”
बच्चों का अपने शिक्षक के प्रति यह स्नेह देखकर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकमल यादव भी भावुक हो उठे। जिन हाथों ने वर्षों तक बच्चों को पढ़ाया और उनके आंसू पोंछे, वही शिक्षक विदाई के समय अपने आंसू नहीं रोक सके।
विद्यालय परिसर में मौजूद शिक्षक, अभिभावक और बच्चे इस भावुक पल के साक्षी बने। विदाई समारोह में बच्चों ने अपने गुरुजी के साथ बिताए पलों को याद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह दृश्य इस बात की मिसाल बन गया कि एक अच्छा शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाता, बल्कि बच्चों के दिलों में अपनी जगह बनाता है। स्थानांतरण शिक्षक को विद्यालय से दूर कर सकता है, लेकिन गुरु और शिष्य के बीच बने रिश्ते को नहीं।
सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद की भावुक रिपोर्ट।

RELATED ARTICLES

Most Popular