
आरटीआई मामले में 23 सितंबर को होगी सुनवाई
अमान खान की द्वितीय अपील पर उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने जारी किया नोटिस
सोनभद्र। सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत दाखिल द्वितीय अपील के मामले में उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने सुनवाई की तारीख निर्धारित कर दी है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अमान खान की द्वितीय अपील को पंजीकृत करते हुए मामले में आगामी 23 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे सुनवाई निर्धारित की गई है।
नोटिस के मुताबिक मामले की केस संख्या S07/A/1544/2026 तथा पंजीकृत संख्या A-20260701043 है। अमान खान द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत द्वितीय अपील 11 जुलाई 2026 को प्रस्तुत की गई थी, जिसे आयोग ने पंजीकृत किया है।
मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र तथा प्रथम अपीलीय अधिकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सोनभद्र को पक्षकार बनाया गया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि संबंधित पक्ष अपना लिखित कथन निर्धारित सुनवाई तिथि से पूर्व आयोग को उपलब्ध कराएं। अब सभी की नजरें 23 सितंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।



