Homeबड़ी खबरेताजा खबरAWS क्लाउड प्रोजेक्ट की शानदार प्रस्तुति से प्रियांजल केसरी ने बढ़ाया क्षेत्र...

AWS क्लाउड प्रोजेक्ट की शानदार प्रस्तुति से प्रियांजल केसरी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान।

AWS क्लाउड प्रोजेक्ट की शानदार प्रस्तुति से प्रियांजल केसरी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान।


विंढमगंज, सोनभद्र। क्षेत्र के बुटबेढ़वा गांव निवासी श्रीमती सुषमा केसरी की पुत्री प्रियांजल केसरी ने आईटी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। नोएडा-दिल्ली के दशरथपुरी स्थित TATA STRIVE शाखा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने AWS क्लाउड से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत कर अपनी तकनीकी समझ और कौशल का परिचय दिया।
कार्यक्रम में मौजूद आईटी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने प्रियांजल की प्रस्तुति को देखा और उनके तकनीकी ज्ञान की सराहना की। इस दौरान फ्रांस से आए आईटी सेक्टर के प्रतिनिधियों ने बेहतर प्रस्तुति एवं तकनीकी जानकारी के लिए प्रियांजल केसरी को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया।
सम्मान मिलने के बाद प्रियांजल ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में सफलता के लिए निरंतर सीखना, नई तकनीकों को समझना और अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप से प्रस्तुत करना बेहद जरूरी है।
प्रियांजल की उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता को क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी इस उपलब्धि से बुटबेढ़वा और विंढमगंज क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular