Homeबड़ी खबरेताजा खबरसूर्य मंदिर के बगल में यात्री शेड का भूमि पूजन, पर्यटन सुविधाओं...

सूर्य मंदिर के बगल में यात्री शेड का भूमि पूजन, पर्यटन सुविधाओं से संवरने लगा बुटबेढ़वा।

सूर्य मंदिर के बगल में यात्री शेड का भूमि पूजन, पर्यटन सुविधाओं से संवरने लगा बुटबेढ़वा।


विंढमगंज, सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद।


विंढमगंज। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबंधित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज कल्याण विभाग के मंत्री संजीव सिंह गोंड पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने महंत बाबा मनमोहन दास जी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबा डिहवार के समक्ष हवन-पूजन किया।
पूजन के उपरांत मंत्री ने फॉरेस्ट ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित विशाल सूर्य मंदिर के बगल में प्रस्तावित यात्री शेड का विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राजकीय निर्माण निगम द्वारा पर्यटन विकास परियोजना के तहत यहां यात्री हाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही पाथवे, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, सोलर लाइट, पेयजल, सिग्नेज सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के निर्माण से क्षेत्र में आने-जाने वाले ग्रामीणों एवं यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। यात्री यहां रात्रि विश्राम भी कर सकेंगे और पर्यटन स्थल का बेहतर लाभ उठा सकेंगे।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बुल्लू केसरी, ग्राम प्रधान तारा देवी, वेद महात्मा ब्रह्मचारी जी, हृदयानंद दुबे, नंदलाल तिवारी, रवि आर. जायसवाल, अशोक प्रसाद जायसवाल, संजय प्रसाद गुप्ता, शिवनाथ जायसवाल, लव कुश भारती, विशाल सिंह, पप्पू गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह, ओम प्रकाश यादव, लक्ष्मण कुशवाहा, उदय जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular