Homeबड़ी खबरेताजा खबरजमीनी विवाद में मारपीट के बाद घायल महिला की मौत, सात के...

जमीनी विवाद में मारपीट के बाद घायल महिला की मौत, सात के खिलाफ FIR।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2097152;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 34;

जमीनी विवाद में मारपीट के बाद घायल महिला की मौत, सात के खिलाफ FIR।


28 अगस्त की घटना में घायल विद्यावती देवी ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, BNS की धारा 191(2), 105 और 3(5) में मुकदमा।


कोन/सोनभद्र। थाना कोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला तुमिया में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में उपचार के दौरान करीब 55 वर्षीय विद्यावती देवी पत्नी कैलाश प्रसाद गुप्ता की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता महावीर प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त 2026 को खेत से खरपतवार/घास निकालने को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद विनय गुप्ता, उनकी पत्नी, पुत्री तथा अन्य लोगों ने विद्यावती देवी के साथ मारपीट की। इसके बाद घायल विद्यावती देवी का उपचार कराया जा रहा था।
एफआईआर में पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 105 और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर संख्या 0155, दिनांक 13 सितंबर 2026 दर्ज है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक बृजनाथ सिंह को सौंपी गई है। �
1001544147.jpg
एफआईआर में विनय गुप्ता, नेहा देवी पत्नी विनय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रतिमा देवी पत्नी प्रमोद गुप्ता, श्रवण गुप्ता, नेहा कुमारी और अरविंद कुमार के नाम दर्ज हैं। �
1001544173.jpg
परिजनों के अनुसार विद्यावती देवी की 13 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे रॉबर्ट्सगंज स्थित कृति पाली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी भेजा।
मृतका के पति कैलाश प्रसाद गुप्ता के साथ ग्राम प्रधान सुजीत कुमार यादव उर्फ बल्लू यादव सहित ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। एफआईआर में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular