
गो तस्करी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
विंढमगंज, सोनभद्र। गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम एवं गो तस्करी में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में विंढमगंज पुलिस ने 21 सितंबर 2026 को कार्रवाई की।
पुलिस ने थाना विंढमगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 119/2026, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्त सुरेश चौधरी पुत्र स्व. भीखू चौधरी, निवासी वार्ड नंबर-08, ग्राम हरादाग कला, पोस्ट भागोडीह, थाना रमना, जनपद गढ़वा, झारखंड को ग्राम हिराचक के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 जयप्रकाश यादव, थाना विंढमगंज
हे0का0 सुरेंद्र प्रजापति, थाना विंढमगंज
का0 भूपेंद्र पांडेय, थाना विंढमगंज



