Homeबड़ी खबरेताजा खबरकनहर नदी में जला हुआ कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में...

कनहर नदी में जला हुआ कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में अंतिम संस्कार के बाद पानी में बहने की सामने आई बात।

कनहर नदी में जला हुआ कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में अंतिम संस्कार के बाद पानी में बहने की सामने आई बात

विंढमगंज, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को कनहर नदी में जले हुए अवस्था में कंकाल दिखाई देने से आसपास के लोगों में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान प्रथम दृष्टया सामने आया कि हाल ही में किसी परिवार द्वारा मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया गया था। इसी दौरान कनहर नदी में अचानक पानी बढ़ने के कारण अंतिम संस्कार स्थल से अवशेष पानी के बहाव में आ गए और नदी में प्रवाहित होने लगे।

स्थानीय लोगों की मदद से मिले अवशेषों को मौके पर ही दफना दिया गया। थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा के अनुसार, मौके पर किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है और प्रथम दृष्टया कोई आपराधिक प्रकरण होना प्रतीत नहीं हो रहा है।

पुलिस ने पूरे मामले की मौके पर जांच कर स्थिति स्पष्ट की, जिसके बाद क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी।

RELATED ARTICLES

Most Popular