
NH-39 पर अनीता पेट्रोल पंप के पास खुलेआम सुरक्षा नियमों की अनदेखी।
अनाज की ओवरलोडिंग से राहगीरों की जान पर खतराजितेन्द्र प्रसाद, ब्यूरो चीफ सोनभद्र।
विंढमगंज, सोनभद्र। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर अनीता पेट्रोल पंप के समीप अनाज की बोरियों की लोडिंग और परिवहन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि निर्धारित क्षमता से अधिक वाहनों पर अनाज लादकर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से खतरनाक तरीके से लोडिंग कराई जा रही है। आए दिन ट्रकों से बोरियां खिसककर गिरने की घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे सड़क से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।मामले में उत्तर प्रदेश मंडी परिषद और संबंधित अधिकारियों से मांग है कि प्रतिष्ठान के लाइसेंस, भंडारण, लोडिंग प्रक्रिया और वाहनों की क्षमता की तत्काल जांच कराई जाए। यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन या अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आती है, तो निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।अब बड़ा सवाल है कि मंडी विभाग और जिला प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेते हैं? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा या समय रहते कार्रवाई होगी?



