Homeबड़ी खबरेताजा खबरअधिवक्ता कल्याण न्यास का प्रमाण पत्र देकर की गई उज्ज्वल भविष्य की...

अधिवक्ता कल्याण न्यास का प्रमाण पत्र देकर की गई उज्ज्वल भविष्य की कामना।

अधिवक्ता कल्याण न्यास का प्रमाण पत्र देकर की गई उज्ज्वल भविष्य की कामना।


सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन भवन के महामंत्री कक्ष में गुरुवार को अधिवक्ता कल्याण न्यास, सोनभद्र बार एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक एवं अधिवक्ता विकास शुक्ला को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। न्यास के सचिव योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट ने दोनों अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बताया गया कि अधिवक्ताओं के हितों एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता कल्याण न्यास, सोनभद्र बार एसोसिएशन, सोनभद्र का पंजीयन 03 जून 2025 को कराया गया है। न्यास का पंजीयन संख्या 49/2025 है। न्यास के सम्मानित सदस्यों को क्रमशः प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक एवं विकास शुक्ला को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र अधिवक्ता कल्याण न्यास, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, अध्यक्ष उपसमिति गोविंद प्रसाद मिश्र एडवोकेट तथा सचिव योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी किया गया है। प्रमाण पत्र के माध्यम से दोनों अधिवक्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर अधिवक्ता अखिलेश कुमार मिश्र, संजीव कुमार पांडेय, संजय कुमार पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। उपस्थित अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता द्वय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
फोटो कैप्शन: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक एवं अधिवक्ता विकास शुक्ला को अधिवक्ता कल्याण न्यास का प्रमाण पत्र प्रदान करते सचिव योगेश कुमार द्विवेदी।

RELATED ARTICLES

Most Popular