Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज बाजार में कपड़े की दुकान में चोरी से मचा हड़कंप, 18...

विंढमगंज बाजार में कपड़े की दुकान में चोरी से मचा हड़कंप, 18 से 20 हजार रुपये ले गए चोर।

विंढमगंज बाजार में कपड़े की दुकान में चोरी से मचा हड़कंप, 18 से 20 हजार रुपये ले गए चोर।


विंढमगंज, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के विंढमगंज बाजार में गांधी मैदान के ठीक सामने स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार की देर रात चोरी की घटना सामने आने से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। दुकान का ऊपर लगा कराकाट तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और नकदी समेत सामान पर हाथ साफ कर दिया।
दुकान मालिक मुकेश कुमार केशरी पुत्र स्वर्गीय मुन्ना लाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो ऊपर का कराकाट टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।
दुकानदार ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी विंढमगंज को भी दी है। मुकेश कुमार केशरी के मुताबिक दुकान में रखी नकदी में से करीब 18 से 20 हजार रुपये चोरी होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि रात में दुकान बंद करने के बाद चोरों ने दुकान को निशाना बनाया।
घटना के बाद विंढमगंज बाजार के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दुकानदारों ने पुलिस से रात के समय बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की वारदात में कौन लोग शामिल हैं।
भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ | विंढमगंज, सोनभद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular