Homeबड़ी खबरेताजा खबरवन उपज के अवैध परिवहन का मामला, दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई।

वन उपज के अवैध परिवहन का मामला, दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई।

वन उपज के अवैध परिवहन का मामला, दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई।


विंढमगंज। उत्तर प्रदेश इमारती लकड़ी एवं अन्य वन उपज अभिवहन नियमावली, 1978 की धारा 3/28 के तहत वन विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रकरण के अनुसार 02 अक्टूबर 2026 को विंढमगंज बीट क्षेत्र में रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर रेलवे गेट घिवही के पास दोपहर करीब 2 बजे कथित रूप से देशी काला कत्था का अवैध परिवहन किए जाने का मामला सामने आया।
मामले में नुरुदीन खान पुत्र शमसुदीन खान, निवासी ग्राम सोहसा छौछरिया, पोस्ट मेहवल कडिया, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार तथा नजिबुल्लाह खान पुत्र मो. जमालुद्दीन खान, निवासी छोटा बरियार, वार्ड नंबर 38, महिंद्रा शोरूम के सामने, मोतिहारी, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार के नाम दर्ज हैं।
वन विभाग द्वारा प्रकरण में उत्तर प्रदेश इमारती लकड़ी एवं अन्य वन उपज अभिवहन नियमावली, 1978 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में बरामद वन उपज की मात्रा एवं आगे की कार्रवाई की जानकारी विभागीय अभिलेखों के अनुसार स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular