
हरनाकछार कंपोजिट विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी जयंती, बच्चों ने दी बापू को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
विंढमगंज, सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हरनाकछार कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा गांधी जयंती उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों ने बापू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में हरनाकछार कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप गुप्ता, शिक्षक राकेश कुमार एवं मनोज कुमार पांडेय की उपस्थिति रही। वहीं ग्राम प्रधान रीना देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, संपूर्णानंद गुप्ता, महेंद्र गुप्ता एवं जितेन्द्र प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सहायक सुधा यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशिकला देवी तथा रसोइया लिया देवी, रीना देवी, बसंती देवी एवं शिवकुमारी देवी ने भी सहभागिता की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत हरनाकछार के सफाई कर्मी सुनील कुमार, ओमप्रकाश सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। विद्यालय के बच्चों ने महात्मा गांधी जी के जीवन और उनके आदर्शों को याद करते हुए बापू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने बच्चों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति एवं उत्साह से सराबोर रहा।



