
लंबे समय से बीमार कमला देवी का इलाज के दौरान निधन, परिवार में शोक

गढ़वा। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरही निवासी अमेरिका राम की धर्मपत्नी कमला देवी का लंबे समय से बीमारी से जूझने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, नाते-रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि कमला देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव और आसपास के लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत कमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों एवं नाते-रिश्तेदारों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
कमला देवी के निधन से परिवार ने अपना एक महत्वपूर्ण सदस्य खो दिया है। उनके सरल स्वभाव और पारिवारिक व्यवहार को याद करते हुए लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ परिवार की ओर से दिवंगत कमला देवी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।



