
विंढमगंज में धूमधाम से मनाया गया करमा पूजा पर्व, आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपरा की दिखी शानदार झलक।
विंढमगंज थाना क्षेत्र में 22 सितंबर 2026 को आदिवासी समाज की सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा करमा पूजा पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
ग्राम पंचायत हरनाकछार, सालैयाडिह, जोरुखाड़, धरती डोलवा, मुडिसेमर सहित आसपास के कई गांवों में करमा पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
करमा पर्व के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। जगह-जगह लोगों ने अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करते हुए पर्व मनाया।
करमा पूजा आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। विंढमगंज क्षेत्र में मनाया गया यह पर्व स्थानीय लोक संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश करता नजर आया।
भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ के लिए विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद।



