
गढ़वा से खाटू श्याम धाम की 1125 किलोमीटर पैदल यात्रा पर निकले दो श्रद्धालु, विंढमगंज पहुंचे।
विंढमगंज। गढ़वा से खाटू श्याम धाम तक लगभग 1125 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले दो श्रद्धालु सुबोध कुशवाहा पुत्र योगेंद्र महतो एवं विशाल कुशवाहा पुत्र उमेश मेहता मंगलवार को विंढमगंज पहुंचे।
दोनों श्रद्धालु 20 सितंबर 2026 को गढ़वा से खाटू श्याम धाम के लिए पैदल यात्रा पर रवाना हुए हैं। यात्रा के दौरान वे विभिन्न स्थानों से होते हुए विंढमगंज पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बताया कि उनका उद्देश्य बाबा खाटू श्याम के दर्शन करना है और वे पूरी यात्रा पैदल तय करने का संकल्प लेकर निकले हैं।
विंढमगंज पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने दोनों श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली और सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।



