
हरनाकछार में 22 सितंबर को होगा खतौनी के गाटों का अंश निर्धारण
विंढमगंज, सोनभद्र। ग्राम पंचायत हरनाकछार में खतौनी के समस्त गाटों के अंश निर्धारण को लेकर राजस्व विभाग की ओर से आवश्यक सूचना जारी की गई है। इसके तहत संबंधित काश्तकारों को अपनी-अपनी खतौनी से संबंधित परिवार, वंशावली एवं शजरा लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।
जारी सूचना के अनुसार 22 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे पंचायत भवन, ग्राम हरनाकछार में अंश निर्धारण का कार्य किया जाएगा। राजस्व लेखपाल शाश्वत द्विवेदी ने ग्रामीणों से समय पर पहुंचकर आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि भूमि संबंधी कागजी कार्रवाई सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
संपर्क सूत्र: 8707796268
विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद



