Homeबड़ी खबरेताजा खबरअधिवक्ता बिंदू यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय...

अधिवक्ता बिंदू यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनीं।

अधिवक्ता बिंदू यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनीं

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी महिला सभा में सोनभद्र की वरिष्ठ अधिवक्ता बिंदू यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी (भावना) ने 31 अगस्त 2026 को बिंदू यादव को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

सोमवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) सभागार में बिंदू यादव के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। डीबीए अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने पुष्प भेंट कर उन्हें बधाई दी।

सोनांचल संघर्षवाहिनी के संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोशनलाल यादव ने भी बिंदू यादव के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। महिला अधिवक्ताओं एडवोकेट पुष्पा तिग्गा, सुशीला वर्मा, चंद्रावती जैसवार, पार्वती, आसमा, सोनी और अंजू ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर डीबीए के पूर्व महामंत्री प्रदीप मौर्या सहित कामता यादव, राजेश यादव, सुरेश सिंह, दशरथ सिंह, राम जियावन सिंह यादव, चतुर्भुज शर्मा, अनिल यादव, राजदीप सिंह, सिरवंत यादव, धीरेन्द्र और बबुनंदर सिंह ने भी पुष्प भेंट कर बधाई दी।

नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव बिंदू यादव ने स्वागत और शुभकामनाओं के लिए सभी अधिवक्ताओं एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular