Homeबड़ी खबरेताजा खबरबजरंग दल के स्थापना दिवस पर गूंजा सामाजिक जागरूकता का संदेश।

बजरंग दल के स्थापना दिवस पर गूंजा सामाजिक जागरूकता का संदेश।

बजरंग दल के स्थापना दिवस पर गूंजा सामाजिक जागरूकता का संदेश।


सलैयाडीह पंचायत भवन में जुटे कार्यकर्ता, श्रीराम के जयघोष से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ।


विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलैयाडीह पंचायत भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर विंढमगंज प्रखंड का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए सामाजिक, धार्मिक और सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर धूप-दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित करने के साथ हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “श्री राम जय राम जय जय राम” का जयघोष किया, जिससे कार्यक्रम स्थल का वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संगठन मंत्री आनंद जी रहे। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज में जागरूकता, सेवा कार्य और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में धर्मांतरण, लव जिहाद, सत्संग, गो रक्षा, सेवा कार्य तथा श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक जागरूकता और सेवा के माध्यम से समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने की दिशा में कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, प्रखंड मंत्री उपेंद्र कुमार पासवान, सत्संग प्रमुख आनंद कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार केसरी उर्फ बल्लू, संजय कुमार गुप्ता, सुरेश पासवान, चंदन कुमार, हरिओम शर्मा, लवकुश चंद्रवंशी, विक्रम हलवाई, सूरज शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने, सेवा कार्यों को मजबूत करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular