Homeबड़ी खबरेताजा खबरविंढमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में एक आरोपी गिरफ्तार कर...

विंढमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल।

विंढमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल।


विंढमगंज/सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी सर्किल दुद्धी के निर्देशन में 5 सितंबर 2026 को विंढमगंज थाना पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ज्ञानेन्द्र कुमार पुत्र नागेन्द्र कुमार, निवासी नंदी बाबा मंदिर के पास नई बस्ती, थाना राधानगर, जनपद फतेहपुर, के खिलाफ थाना दुद्धी में पंजीकृत मु0अ0सं0-190/2026, धारा 8/20 व 60 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है। आरोपी को फतेहपुर जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र स्थित नंदी बाबा मंदिर के पास मोहल्ला नई बस्ती से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेज दिया।
इस कार्रवाई में विंढमगंज उप निरीक्षक जयप्रकाश राम के साथ हेड कांस्टेबल महफूज अली, हेड कांस्टेबल बजराज यादव तथा कांस्टेबल तरुण वर्मा शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular